February 15, 2026

पटना पुलिस के हाथ लगी सफलता : दुल्हिन बाजार से चोरी की बाइक के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल भी बरामद

पटना। बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दे की चोरी, छिनतई, लूट व गोलीबारी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, पुलिस इन घटनाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। वही आज इसी कड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पटना पुलिस ने दुल्हिन बाजार से गाड़ी चोरी करने वाली पेशेवर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुल्हिन बाजार थाना के पनसुही गांव में एक पेड़ के पास चार-पांच लोग बाइक और टेंपू लगाकर सोए हैं। बताया जा रहा है की यह लोग रात में चोरी का घटना को अंजाम देते है। इन लोगों के पास चोरी की कई गाड़ी हैं। अगर इन्हें पकड़ा जाएगा तो एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता हैं। वही थानाध्यक्ष को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर एक छापेमारी टीम को गठित कर उक्त स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी किया गया। वहीं पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। वहीं पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वही इन अपराधियों के पास से चोरी की गई कई गाड़ियों को भी बरामद किया गया है। वही गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुनिल कुमार, जितेन्द्र कुमार, जिकेश कुमार, निरज कुमार, सुकिल कुमार, विशाल कुमार, और हंस कुमार उर्फ दरिदर है। इन अपराधियों के पास से 2 सीएनजी टेम्पू, 3 पल्सर 220 बाइक, दो R15, एक अपाची, 6 बुलेट, एक स्प्लेण्डर के साथ 4 मोबाइल बरामद किया गया है।

You may have missed