January 29, 2026

PATNA : गंगा में स्नान करने के दौरान डूबा छात्र, दोस्तों के साथ दीघा घाट पर आया था नहाने

पटना। राजधानी पटना में गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। वैशाली का रहने वाला था युवक। वही यह पूरा हादसा दीघा थाने के समीप पाटी पुल घाट पर हुआ है। गंगा में डूबने वाले युवक की पहचान 20 वर्षीय के अश्विनी सिंह के रूप में हुई है। बता दे की मृतक युवक वैशाली जिले में बिदुपुर थाने के तहत चक सिकंदर गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता का नाम रत्नेश सिंह है। दरअसल, मृतक अश्विनी पटना में रहकर पढ़ाई करता था। वही मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए दीघा के पाटीपुल घाट पर पहुंचा था। वही स्नान करने के दौरान वो नदी की गहराई में चला गया और हादसे का शिकार हो गया। वही उसे डूबता देख साथ आए दोस्त भी घबरा गए। उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। वही इसके बाद दीघा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। फिर थानेदार राजकुमार पांडेय ने पटना सिटी के गाय घाट में मौजूद SDRF की टीम को जानकारी दी। वहां से 4 सदस्यों की SDRF की टीम आई। वही इस टीम ने पाटी पुल घाट के आसपास में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर की मशक्कत के बाद गंगा नदी से अश्विनी की लाश बरामद की गई। वही इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया गया। वही वैशाली में रहने वाले उसके परिवार को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में भी अश्विनी की मौत नहाने के दौरान हादसे का शिकार होना ही बताया गया है। वैसे पुलिस साथ नहाने आए दोस्तों से भी हादसे के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है।

You may have missed