पटना में हथियार के बल पर लाखों की लूट, कांवरियों का रूप धारण कर घटना को दिया अंजाम

पटना। बिहार में अपराधिक घटना चरम पर है। आए दिन बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। हालांकि, पटना पुलिस इस पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज बिहटा मेथाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने कार सवार से मोबाइल व 9000 नगद लूट कर फरार हो गए। वही पीड़ित कार चालक की पहचान झारखंड के जसीडीह गांव निवासी रघुनाथ मालाकार का पुत्र ओमप्रकाश मालाकार के रूप में हुई है। बता दे की, शवान की पहली सोमवारी के साथ ही शिव भक्त देवघर की और प्रस्थान करने लगे है। पीड़ित के अनुसार, लुटेरों ने कांवरियों की ड्रेस में 4 लोगों ने बिहटा के सिकरिया के लिए कार बुक की। वही रविवार की रात 12 बजे के आसपास सिकरिया मोड़ के पास कार चालक ओमप्रकाश को कार में सवार यात्रियों ने पहले रोका और कहा कि सिकरिया से कुछ अंदर मेरा गांव है। वही इसके बाद चालक ने कार को तारानगर रोड पर रोकी, तभी कांवरियों के वेश में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कार, कैश और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। ओमप्रकाश का कहना है कि 3 जुलाई को ही मैंने नई कार ली थी। वही इस घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु DSP डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि इस मामले में जानकारी मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed