December 11, 2025

लोजपा (रा) को नागालैंड में मिला राज्य पार्टी का दर्जा, चिराग पासवान ने नागालैंडवासियों को आभार व्यक्त किया

पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोजपा (रा) को नागालैंड की राज्य पार्टी का दर्जा दिया है। आयोग ने पार्टी को यह महत्वपूर्ण दर्जा नागालैंड विधानसभा चुनाव में मानदंड के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दिया है। पार्टी ने 60 सीटों वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव में अपने पहले ही प्रयास में 2 सीटों पर विजय हासिल की है, जिसका मत प्रतिशत लगभग 9 प्रतिशत है। लोजपा (रा) नागालैंड की चौथी की सबसे बड़ी पार्टी है। वही इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनाव आयोग और नागालैंड की जनता का आभार व्यक्त किया है और यह विश्वास दिलाया है कि पार्टी नागालैंडवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। वही इधर पार्टी को मिली इस उपलब्धि को लेकर बिहार सहित पूरे देश में लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त खुशी और उत्साह का माहौल है। वही पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट किया नागालैंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) को लगभग 9 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। आज भारत निर्वाचन आयोग ने लोजपा (रा.) को राज्य पार्टी का दर्जा दिया है। वही इसके लिए पार्टी नागालैंड की जनता का आभारी रहेगी। पार्टी नागावासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव प्रयास करेगी।

You may have missed