PATNA : लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय में संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर चिराग ने दिया आवश्यक निर्देश

पटना। लोजपा रामविलास 2024-25 के मिशन मोड में जोर-शोर से जुट गई है। पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संगठनात्मक संरचाना पर गहन समीक्षा की। वही इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल सभी नेताओं को चिराग ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वही चिराग ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और अब पूरी तरह से सत्ता में बदलाव का मन बना चुकी है। वही चिराग ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता को निकम्मी और नक्कारी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन डक्यूमेंट को बिहार के कोने-कोने और जन-जन तक पहुचाना होगा। वही इसके लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी-अपनी अपनी भागीदीरी सुनिश्चित करनी होगी।

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री रवीन्द्र सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंन्द्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह, सदस्यता अभियान प्रभारी संजय रविदास, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, लेबर सेल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिकंदर शर्मा, आईटी सेल के अध्यक्ष अमित कुमार रानू, छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीमांत मृणाल, खेल व कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुधीर यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शोभा सिन्हा पासवान, पंचातीराज प्रकोष्ठ की अध्यक्षा इन्दिरा सिंह एवं रविशंकर पासवान आदि ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।

About Post Author

You may have missed