December 4, 2025

पटना में 87 करोड़ की लागत से खुलेगा SSB मेस : नित्यानंद राय ने किया भूमि पूजन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पटना। राजधानी पटना के आशियाना दीघा पथ स्थित घुड़दौड़ रोड के नजदीक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। बता दे की पटना में 2।5 एकड़ की भूमि पर 87 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन, अधिकारी मेस, अधीनस्थ अधिकारी मेस और अधिकारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति नित्यानंद राय, गृह राज्य मंत्री भारत सरकार ने कहा कि इन परिसरों के निर्माण से प्रशासनिक गतिविधियों में सुविधा होगी। उन्होंने आगे कहा की आने वाले समय में इस नवनिर्मित परिसर से सशस्त्र सीमा बल अपने सीमा सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियान के कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक उत्साह पूर्वक तरीके से कर सकेंगे।
शहीदों को भी दी श्रद्धांजलि
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा कि इस भूमि पूजन के शुभ अवसर पर SSB के उन वीर सपूतों को नमन करता हूं। जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद नीरज छेत्री और पटना के स्थानीय निवासी तथा सशस्य सीमा बाकी 15वीं वाहिनी में कार्यरत शहीद कुनाल किशोर, सहायक कमांडेंट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इन वीरों ने नक्सलियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। बता दे की SSB भारत-नेपाल एवं भारत भूटान की खुली सीमाओं की रक्षा का कार्य करता है। जो कि बहुत चुनौती पूर्ण कार्य है। विगत कई वर्षों से SSB ने भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया है तथा अनेक प्रचालनात्मक उपलब्धिया प्राप्त की है। SSB सीमान्त मुख्यालय पटना की 5 वाहिनियों के नक्सल विरोधी अभियान में अभूतपूर्व एवं सराहनीय प्रदर्शन किया है जिसके कारण बिहार एवं झारखण्ड में नक्सली गतिविधियों में गुणात्मक कमी आई है।

You may have missed