छठ महापर्व में बिहार के कटिहार में शुरू हुई खास सुविधा, इस नंबर पर फोन करें और घर आ जाएगा गंगाजल

कटिहार। बिहार में दिवाली का त्यौहार जा चुका है और अब छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में भी छठ घाटों का निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के अनेक  जिले में एक अनोखी पहल की गई है। जानकारी के अनुसार बाढ़ के हालातों के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के घरों पर गंगाजल पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायदा फोन नंबर भी जारी कर दिया जा चुका है छठ व्रती इस नंबर पर फोन कर गंगाजल को अपने घर पर मंगवा सकती हैं।

जानिए बिहार के किस जिले में शुरू हुई यह व्यवस्था, क्या है मोबाइल नंबर

जानकारी के अनुसार यह अनोखी व्यवस्था बिहार के कटिहार जिले में की गई है। कटिहार जिले के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बाढ़ से बने हालातों के कारण इस बार कटिहार में खतरनाक घाटों की संख्या अधिक है जिसको देखते हुए कटिहार जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों के लिए उनके घरों पर गंगाजल उपलब्ध कराने की सुविधा देने जा रही है। जानकारी के अनुसार आप अपने घर पर गंगाजल मंगवाने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06452-242400 पर फोन कर सकती है। यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क है इसके लिए छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन उनके घर तक गंगा जल आवश्यका अनुरूप पहुंचाएगा। इसके लिए मनिहारी से टैंकर से गंगा जल लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से छठ घाटों पर आतिशबाजी नहीं करने की अपील की। इसके साथ साथ कटिहार जिले में 375 छठ घाट हैं। जिनमें 15 छठ घाट को अतिसंवेदनशील तथा सात छठ घाट को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिसके बाद कटिहार जिला प्रशासन ने लोगों के घरों पर गंगाजल की डिलीवरी का निर्णय लिया है। इसके साथ साथ छठ घाट में पानी अधिक होने के कारण बैरिकेडिंग और लाल कपड़ा लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा को लेकर की जा रही व्यवस्था के बाद भी छोटे बच्चों को छठ घाटों पर ले जाने से बचने की अपील की जा रही है।

You may have missed