January 25, 2026

किशनगंज में देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या; आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोचाधामन थाना अंतर्गत गांव में महिला अपने ममेरे देवर सकलैन के घर गई हुई थी। वहां पर परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए मजाक कर रही थी। तभी उसके देवर से पिस्तौल निकालकर इसे गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि महिला का हत्यारा देवर फरार है। मामला शहर अंतर्गत कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपाड़ा गांव का है। जहां गांव के 35 वर्षीय महिला रोबीनाज  के मौत की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम के पहले डॉक्टरों ने एक्सरे किया जिसमें जानकारी मिली है कि गोली सिर में लगने के बाद आर-पार होने से मौत हो गई। जानकारी है कि सकलैन स्थानीय सरपंच नूरूल होदा का बेटा है। मृत महिला के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम रोबीनाज अपने ममेरे देवर सकलेन के साथ घर के आंगन में हंसी मजाक कर रही थी। उसके बच्चे आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक सकलेन से कुछ बात हो रही थी। तभी सकलेन ने पिस्तौल निकालकर रोबीनाज को गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

You may have missed