September 17, 2025

नीतीश कुमार के ED वाले बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, बोले- ED,आईटी एवं सीबीआई भाजपा का कटपुतली नही बल्कि भारत मां के वीर पुत्र

पटना। बिहार के भोजपुर में बढ़ते अपराध को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। वही रोज विभिन्न राजनीतिक दल के नेता का जुटान होने लगा है। वही आज नेता प्रतिपक्ष विजय सिंहा आरा पहुंचे जहा वो पहले मृतक के परिजन से मिले फिर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की RJD के 3 अनमोल रत्न है अपराध, अपराधी और आतंकवादी जो की अब बिहार में हावी हो रहा है। वहीं आगे विजय सिंहा ने कहा की जब DM द्वारा चिट्ठी जारी किया गया। तब भी कुर्सी कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि कुर्सी कुमार को अपनी कुर्सी जाने का डर सताता रहता है। वही उन्होंने कहा की वैसे तो कुर्सी कुमार तमाम दावे करते है। लेकिन अभी वो साफ तौर पर विफल है। वहीं विजय सिंहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ED पर दिए बयान पर कहा ED,आईटी एवं सीबीआई भाजपा का कटपुतली नही बल्कि भारत मां के वीर पुत्र है।

You may have missed