PATNA : बहुमत तथा संविधान का सम्मान करते हुए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा अपने पद से इस्तीफा दें ; राजेश राठौड़

पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफा नहीं देने संबंधी बयान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया के मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुमत तथा संविधान के सम्मान को देखते हुए विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट बयान दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। क्योकि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नियमानुकुल नहीं है। वही उन्होंने इस विषय पर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के 3 प्रश्न पूछा हैं। पहला प्रश्न यह है जिनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव है क्या वे अपने विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिये सक्षम है? जवाब होगा नहीं।

दूसरा प्रश्न है कि अपने विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर क्या कार्यवाही का संचालन खुद कर सकते है? जवाब होगा नहीं। तीसरा प्रश्न है कि विधानसभा मे प्रस्ताव के विरोध मे उनके पास पर्याप्त संख्या बल है तो जवाब होगा नहीं। वही उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं को समझते हुए, संविधान का सम्मान करते हुए तथा लोकतंत्र में बहुमत के प्रति आदर जताते हुए विधानसभा के स्पीकर को पद की गरिमा के अनुकूल आचरण करना चाहिए। विधानसभा में बहुमत उनके खिलाफ है। तो ऐसे में उनकी यह हठधर्मिता विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण मानी जाएगी। वही उन्होंने कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादित आचरण का पालन करना चाहिए। इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को हठधर्मिता का त्याग करते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि पद की गरिमा तथा सम्मान बरकरार रहे।

You may have missed