February 21, 2026

अभिनेता-निर्माता संजय सिंह की बहन की शादी के सिल्वर जुबली पर बधाईयों का तांता, कुशवाहा और सहनी हुए कार्यक्रम में शामिल

पटना। जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के चेयरमैन सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और बिहार के पूर्व मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अभिनेता-निर्माता संजय सिंह की बहन बबिता और बहनोई सुबोध को उनकी शादी की 25 सालगिरह यानि सिल्वर जुबली पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बता दें श्री सुबोध पटना में एक सफल बिजनेसमैन हैं, जबकि बबिता हाउसवाइफ है।
इस कार्यक्रम में स्पाइस जेट पटना के मैनेजर अमित झा, सुप्रीम कोर्ट के वकील अंशुल, हाई कोर्ट के वकील अरुण कुमार, एक्टर राहुल श्रीवास्तव, कैमरा मैन अमरीश सिंह, सुनील सिंह मौजूद रहे। वहीं मंत्री नितिन नबीन, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान पार्षद संजय मयूख के अलावे एडीजी लॉ एंड आर्डर अलोक राज, साउथ फिल्मों के निर्माता रमेश बाबू, अभिनेता देव गिल, प्रिंस सिंह राजपुत, पीआरओ सोनू निगम, लीजेंड फैशन फोटोग्राफर हरीश दफ्तरी, निर्देशक-अभिनेता एस के सिंह राजपूत, दिलीप सोनी ने भी बबिता को फोन कर उनकी शादी के सिल्वर जुबली के लिए बधाई दी।

You may have missed