February 15, 2026

प्रखंड शिव मंदिर तालाब में बच्चे करेंगे वोट की सवारी, नगर परिषद फुलवारीशरीफ की बैठक में लिया गया निर्णय

पटना(अजीत)। नगर परिषद फुलवारीशरीफ की बैठक मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष आफताब की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि प्रखंड शिव मंदिर तालाब का सुंदरीकरण करते हुए पूर्वी छोर पर घाट का निर्माण स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जाएगा। वही इसके अलावा इस तालाब में नौकायन की व्यवस्था होगी। वही इस तालाब में बच्चों को वोट से सैर कराए जाने का काम शुरू किया जाएगा, इससे यहां बच्चों का मनोरंजन एवं लोगों को एक पिकनिक स्पॉट भी मुहैया हो जाएगा। वही इस बैठक में विधायक गोपाल रविदास समेत तमाम वार्ड पार्षद शामिल हुए।

You may have missed