February 22, 2026

शव लेकर पहुंचे मृतक के परिजन आरोपित के घर,दाह संस्कार का प्रयास, बमुश्किल माने,पुलिस तैनात-तनाव कायम

सिवान।सिवान में बेरहम अपराधियों ने कल कपड़ा व्यवसायी अवधेश कुमार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। आज मृतक के आक्रोशित परिजन शव के साथ सीधा आरोपी के गांव पहुंच गए तथा उसके घर के सामने ही शव-दाह की तैयारियां आरंभ कर दी।बताया जाता है कि आक्रोशित ग्रामीण तथा मृतक के परिजन हत्या के विरोध में शव को लेकर आरोपी के घर पहुंच गए।जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया।बढ़ते तनाव को देखते हुए मैरवा तथा जीरादेई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया।कल शुक्रवार देर शाम हुई इस हत्या की वारदात के बाद इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जिसका नाम मुन्ना बताया जा रहा है,उसे गिरफ्तार किया है।हत्या के इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ज्ञातव्य हो कि कल सीवान के जीरादेई थानाक्षेत्र के ठेपहा में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी अवधेश कुमार की दुकान में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चार की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट मचाने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को छूरा मारकर लहूलुहान कर दिया और आराम से वहां से चलते बने। घायल व्यवसायी की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गयी थी।

You may have missed