February 21, 2026

पहाड़ों में बर्फबारी और पछुआ पवन के कारण बिहार में शुरू हुआ कड़ाके की ठंड, अगले कुछ दिनों में 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पटना। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और इसका असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। बिहार में ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह के समय कोहरा छाना शुरू हो गया है। बिहार के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य भागो में कोहरे का असर अधिक दिख रहा है। बीते 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान जहां 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अभी के समय सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसके प्रभाव से अगले 2 से 4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वही पछुआ हवा के प्रवाह से रात का पारा गिर रहा है। राज्य के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, इनमें गया, जमुई, बांका, सबौर और समस्तीपुर शामिल हैं। सबौर बिहार की सबसे ठंडी जगह है।  इसके अलावा सुबह और रात में कोहरा छाए रहने से आवागमन प्रभावित हुआ है। पटना आने वाली कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो रही हैं। वही कोहरे की वजह से बिहार में रेल और हवाई परिचालन पर असर पड़ रहा है। रविवार को पटना में दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वाराणसी जनशताब्दी एक्सप्रेस और अकाल तख्त ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ। वहीं, संपूर्ण क्राति एक्सप्रेस 45 मिनट, तेजस राजधानी एक्सप्रेस 90 मिनट, श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे और हटिया-पटना एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। दूसरी ओर, विमान सेवा पर भी कोहरे का असर पड़ा।

You may have missed