पटना समेत पूरे बिहार में 13 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के कारण नीचे गिरेगा पारा

पटना। इस बार राज्य में नवंबर से ही ठंड पड़ेगी। इस सप्ताह की तुलना में नवंबर मध्य में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक नीचे आने की संभावना है। विशेषकर रात में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान। सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के तापमान में कमी आने की मौसमी दशा बन रही है। हालांकि उच्चतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आयेगी। जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर से पारा अचानक नीचे आयेगा। बिहार में पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। इसकी दो वजहें हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। दूसरा, बिहार में मॉनसून की वापसी सामान्य समय दस दिन बाद हुई। इसकी वजह से प्रदेश के आसमान में बन रही मौसमी दशा बिहार में अच्छी ठंड का संकेत दे रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस साल पिछली साल की तुलना में कोहरा भी अधिक नजर आ सकता है।
रबी की फसल के लिए बेहतर साबित होगा मौसम
नवंबर मध्य से बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान में यह अभी औसतन 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। हालांकि उच्चतम तापमान में केवल दो डिग्री की कमी होगी। अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यह 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इससे खेती को फायदा होगा। वही अधिक ठंड और कोहरे की अधिकता से रबी की फसल बेहतर साबित होगी। वहीं, बता दें कि बिहार में इस बार मानसून की वापसी देरी से हुई है। इस वजह से बिहार में ठंड के असर पहले ही दिखने लगा। सुबह जल्द कोहरे भी दिखने लगते हैं।

About Post Author

You may have missed