राज्य में 10 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सुबह-शाम रहेगा कोहरा

पटना। बिहार के सभी जिलों का मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। पूरे प्रदेश में 18 अक्टूबर से हवा का रुख बदला गया है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होने लगी। साथ ही सुबह में धुंध भी होने लगी है। इस बार दीपावली से पहले ही हल्की ठंड ने दस्तक दी है। मानसून के समय हवा बंगाल की खाड़ी से नमी साथ लेकर आ रही थी। इसके प्रभाव से बारिश हुई। लेकिन, मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद हवा का रुख बदला और उत्तरी पश्चिमी हवा बहने लगी। अभी उत्तरी पश्चिमी हवा चल रही है, जो राजस्थान से आ रही है। ये हवा हल्की ठंडी और ड्राई होती है। इसलिए लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। 10 नवंबर के बाद से ठंड रफ्तार पकड़ेगी। फिलहाल सभी जगह मौसम सुस्त बना रहेगा। 10 नवंबर के बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज करनी शुरू हो जाएगी। इसका मतलब यह है की दिवाली और छठ पूजा आते-आते काफी ठंड लोगों को महसूस होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जब तक न्यूनतम तापमान दो अंको में रहता है तब तक ठंड नहीं माना जाता है। इस बार दिसंबर के बीच शीतकालीन संक्रांति से ही पूरी तरह ठंड पड़ने की संभावना है। अगले हफ्ते तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस अवधि में उसे ठंड नहीं माना जाता। पिछले 24 घंटे के दौरान खगड़िया का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस,सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया।प्रदेश के अधिकांश भागों में सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।

About Post Author

You may have missed