राज्य में 15 के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड; चलेगी शीतलहर, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

पटना। बिहार में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गया जिला सबसे ठंडा रहा। गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 26 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ हवा के प्रभाव के बढ़ने से अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी और शीतलहर की भी संभावना है। बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान पटना का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सूर्योदय का समय सुबह 5:47 बजे और सूर्यास्त शाम 5:25 बजे होगा। सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले दिनों कई जिलों में हुई बारिश के कारण रबी फसलों के लिए अमृत के समान माना जाता है। इसमें गेहूं की फसल को अपेक्षित पटवन मिल जाने से सिंचाई के साधनों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर इस समय बारिश होती है तो इससे रबी फसलों को सबसे ज्यादा फायदा होता है। हालांकि अभी बारिश की मात्रा काफी कम रही है, लेकिन इससे गेहूं, सरसों और मटर की पैदावार बढ़ सकती है। दो दिन की राहत के बाद फिर से हवा में धूल-कण की मात्रा बढ़ने लगी है। बारिश होने के कारण धूल-कण धरातल पर जमी हुई थी। कंस्ट्रक्शन का काम भी बाधित था, लेकिन अब धूप निकलने से धूल-कण सूख रहे हैं। सड़क पर वाहन चलने के कारण धूल-कण हवा में घुल रहे हैं।

About Post Author

You may have missed