देश में 20 जुलाई से होगा मानसून सत्र; 11 अगस्त तक चलेगी संसद की कार्यवाही, आयेगा यूसीसी बिल

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील की। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं। मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की नजर हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। पूरे देश में यूसीसी को लेकर राजनीति गर्म है।
