January 27, 2026

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी मानवता : आरके सिन्हा

पटना (अजीत)। बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के द्वारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा, बिहार प्रदेश के बैनर तले भाजपा प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों गरीब, निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजित चौधरी ने किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। मेरा यह हमेशा से प्रयास रहा है कि असहाय लोगों को यथासंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा भावना भरी होती है। किसी भी परिस्थिति में जन सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।
विदित है कि आरके सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा द्वारा ठंड में कंबल वितरण, बाढ़ में राहत सामग्री, कोरोना जैसी आपदा में भी लोगों की हमेशा मदद करते रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव नारायण महतो, बेबी कुमारी, राजीव पासवान, सतीश राजू, बीरेंद्र कुमार, डॉ. रविशंकर, पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed