February 18, 2026

छपरा में दिनदहाड़े किशोर की हत्या से मची सनसनी, दोस्तों ने गोली मारकर हाईवे किनारे फेकी लाश

मृतक की फाइल फोटो

छपरा, बिहार। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव में अपराधियों ने एक किशोर को घर से बुलाकर गोली मार उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद घर वालों में कोहराम मचा हुआ है। मृत किशोर की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी नागेंद्र साह का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। उसका शव शहर के उमानगर से सटे में मेथवलिया फोरलेन के समीप से बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।हत्यारों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

परिवार वालों के अनुसार, बुधवार सुबह सोनू घर पर था, तभी उसके कुछ दोस्तों का फोन आया। वह उनसे मिलने के लिए उमानगर गया। इसके बाद उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच किसी ने फोन पर सूचना दी की फोरलेन के समीप सोनू की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

You may have missed