February 21, 2026

सेल्फ डिक्लेयर्ड सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी ने किया प्लुरल्स के लिए क्राउडफंडिंग की अपील

पटना।बिहार के स्वघोषित मुख्यमंत्री पद के दावेदार तथा नवगठित प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के बदलाव के लिए बिहार के लोगों से क्राउडफंडिंग का आवाहन किया है। प्लुरल्स की पुष्पम प्रिया चौधरी ने इसे बिहार ट्रांसफॉरमेशन फंड का नाम दिया है।प्रदेश में नवगठित प्लुरल्स पार्टी के द्वारा बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी की जा रही है।पार्टी की संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार के लगभग सभी जिलों में आम लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान के तहत पैठ बनाने में जुटी हुई है।पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के लोगों से बदलाव की अपील करते हुए कहा है कि अपने स्वर्णिम विरासत के प्रति जागरूक होकर लोगों को वर्तमान हालातों में राज्य को पूर्व की भांति खुशहाल तथा समृद्ध बनाने के लिए उनकी पार्टी प्लुरल्स को एक मौका जरूर देना चाहिए।सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर उन्होंने कहा कि प्लूरल्स का संपूर्ण अभियान लोगों का समर्थन और क्राउडफंडिंग पर आधारित है।अब जब प्लूरल्स का जन आंदोलन गांव गांव तक चल रहा है तथा एक लाख से अधिक बूथों पर कैडर निर्माण से लेकर 243 सीटों को लड़ने और जीतने का अभियान गति पकड़ चुका है।ऐसे में पार्टी को क्राउडफंडिंग की व्यवस्था करनी होगी।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी क्राउडफंडिंग की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी रखते हुए देश के सबसे पारदर्शी प्लेटफार्म की सहायता लेगी।

You may have missed