February 19, 2026

फतुहा : गंगा में डूबे दोनों युवकों का नहीं चला पता

raju

फतुहा। शनिवार को देर रात पटना के बेउर से मूर्ति विसर्जन करने आए दोनों युवकों का दूसरे दिन भी गंगा में तलाश जारी रहा। लेकिन कुछ पता नहीं चला। विदित हो कि कच्ची दरगाह घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान मूलरुप से खुसरुपुर के रहने वाले छोटू कुमार व राजू कुमार गंगा में डूब गए थे तथा लापता हो गए थे।

chottu

वे दोनों पटना अनीसाबाद में रहकर कबाड़ी का काम करते थे। दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए कच्ची दरगाह घाट पर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के बाद मूर्ति पर जल डालने को लेकर दोनों युवक अपने रिश्तेदार गौतम कुमार के साथ गंगा में उतरे थे। गौतम को तो पीपा पुल में फंस जाने के कारण बचा लिया गया था लेकिन दोनों युवक गंगा में लापता हो गये।

You may have missed