October 29, 2025

BARH : बेलछी के बाढ़ प्रभावित गांवों का SDM ने लिया जायजा, जाने क्या निर्देश दिया, CM भी ले चुके हैं जायजा

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड में गुलाब चक्रवात का खासा असर पड़ा है। चक्रवात में भारी बारिश के कारण पंचाने नदी में बाढ़ आ जाने से प्रखंड के लगभग आधा दर्जन गांवों के साथ ही अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं किसानों को काफी आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। किसानों के फसल बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। प्रखंड के जोधनबीघा और कोरारी के बीच संपर्क भंग हो गया है। वहीं भीखोचत, मोगलानी, जगजानपुर आदि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बता दें गांधी जयंती के दिन सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने नालंदा के बिंद व कतरीसराय और नवादा पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश ने बेलछी में रूककर बाढ़ प्रभावित गांवों का पैदल जायजा लिया था और ग्रामीणों से बात भी की थी। उसके बाद सीएम नीतीश ने अधिकारियों को अविलंब सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया था।


सोमवार को बाढ़ के एसडीएम सुमित कुमार ने बेलछी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं नदी के रास्ते में अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को अविलंब हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान बेलछी प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा कुमारी, सीओ लीलावती कुमारी एवं जल संसाधन के जेई साथ में थे।

You may have missed