आरा : पुल पर टहल रहे चार लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दो की मौत व दो घायल

आरा । आरा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सहार-अरवल पुल के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने पुल पर टहल रहे चार लोगों को रौंद डाला। इस घटना में दो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

तेज रफ्तार होने के कारण घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना से आक्रोशित लोगों ने अरवल-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल लोगों को शांत कराने में जुटी है। वही स्कॉर्पियो के मालिक का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

You may have missed