भारतीय जन परिवार पार्टी ने सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती
शेखपुरा। भारतीय जन परिवार पार्टी की ओर से सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। शहर के महादेव नगर के महादलित टोले में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मीणा यादव ने किया। उन्होंने सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये शिक्षा का द्वार साबित्रीबाई फुले ने बेहद की कष्ट कर खोला और उसी के बदौलत महिलाएं हर क्षेत्र में दखल दे रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई मीणा यादव ने कहा कि महिलाएं पूर्व में भी समाज के मुख्यधारा में आगे पंक्ति में रही हैं। महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि महिलाएं शिक्षित बने, तभी समाज, परिवार और देश का विकास हो सकता है। इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष यज्ञदेव कुमार, जिला महासचिव भीम यादव के अलावे सभी प्रखंड अध्यक्ष रामवरण यादव, पवन यादव, रंजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।


