सांसद चिराग पासवान बनाए गए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,19 वर्षों से पिता रामविलास पासवान थे लोजपा अध्यक्ष

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी की मंगलवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पार्टी के द्वारा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान को दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया।लोजपा के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने पुत्र चिराग पासवान को अध्यक्ष पद की बागडोर सौंप दी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस 28 नवंबर को पार्टी का रोडमैप प्रस्तुत किया जायेगा।ज्ञात हो कि लोजपा को 19 वर्षों बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। वर्ष 2000 में 28 नवंबर को चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। उसके बाद से रामविलास पासवान ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

 

इसके पूर्व लोजपा की राष्ट्रीय परिषद की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रेस को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने अपने पिता को अपना नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रेरणास्रोत बताते हुए धन्यवाद दिया। चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने विपरित परिस्थितियों में पार्टी को संभाले रखा।पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में निरंतर ऊर्जा भरते रहे।

 

चिराग पासवान ने कहा कि कई राज्यों में पार्टी के नेता, विधायक और सरकार है। मणिपुर, बिहार और केंद्र में हमारी सरकार है।उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन और अपने विचारों के तौर पर समय के साथ पार्टी मजबूत होती जा रही है। पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान के संकल्प और सोच को आगे बढ़ाया जायेगा। पार्टी की विचारधारा के साथ समझौता ना तो किया गया है और ना ही किया जायेगा। अपने दिवंगत चाचा रामचंद्र पासवान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे आज यहां होते, तो वे बहुत खुश होते। उन्हें भी बहुत गर्व होता. समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में चचेरे भाई प्रिंस राज की जीत पर खुशी जताते हुए चिराग पासवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तारीफ किया।

About Post Author

You may have missed