आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब ने खरीदा

  • कैमरून ग्रीन दूसरे नंबर पर रहे, मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा

कोच्चि। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए देकर खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी यानी 9 गुना से ज्यादा कीमत मिली। पहले वे चेन्नई की टीम में थे। 23 साल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। वे पहली बार IPL ऑक्शन का हिस्सा बने। इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर रहे। 23 साल के ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। यानी बेस प्राइस 1.5 करोड़ से करीब 9 गुना ज्यादा में। ब्रूक पहली भी बार IPL ऑक्शन का हिस्सा बने हैं। IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं। 87 प्लेयर्स खरीदे जाने हैं और 405 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।
सबसे महंगे सैम करन, क्रिस मौरिस का रिकॉर्ड तोड़ा
सैम करन IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगा होने का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मौरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि, करन IPL इतिहास में सबसे अधिक रकम पाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। हैरी ब्रूक के लिए सनराइजर्स और राजस्थान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। राजस्थान के पास 13 करोड़ रुपए का ही पर्स बचा था और उसने पूरे 13 करोड़ ब्रूक के लिए लगा दिए। लेकिन, सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ की बोली लगाकर राजस्थान को रेस से बाहर कर दिया और ब्रूक को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के जो रूट और साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बैटर राइली रुसो को ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला। रूट की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए और रुसो की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। रूट पहली बार ऑक्शन में थे। रुसो 2014 और 2015 के IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को किसी ने नहीं खरीदा। वे 2021 में हैदराबाद की टीम में थे।
इंग्लिश-ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पूरा सीजन खेलेंगे
बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। BCCI ने IPL टीमों को भेजे एक पत्र में कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहने की पुष्टि की है।

About Post Author

You may have missed