एस. आर. पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव, दिखी भारतीय संस्कृति की छटा
- स्कूली बच्चों ने लोकगीत, नृत्य और झांकियों से बांधा समां
बिक्रम, (गोपाल विद्यार्थी)। प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया गया। विद्यालय परिसर को हरियाली, पुष्पों और रंग-बिरंगे तोरणों से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक विनय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, प्राचार्य आर के पांडे ने द्वीप प्रज्जवलित कर किए इस दौरान छात्राओं ने मां पार्वती और भगवान शिव की वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्रों ने लोकगीत, सावन की झूला गीतें और नृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों ने कविताओं के माध्यम से सावन की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। छोटे बच्चों ने रक्षाबंधन, हरियाली तीज और कांवड़ यात्रा से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने मेहंदी व राखी प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय निदेशक गुड्डू सिंह ने सावन माह की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे हरियाली, जीवन और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कृति और पर्व-त्योहारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सावन महोत्सव छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच बना। मौके पर स्कूली बच्चे व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।


