PATNA : रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी का निधन, गांव में शोक की लहर
पालीगंज। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दहिया गांव में आईपीएस अधिकारी की पत्नी के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर छा गयी। पालीगंज प्रखंड के दहिया गांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राज्यवर्धन शर्मा की धर्मपत्नी जयश्री शर्मा का निधन बुधवार को हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही दहिया ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले पंद्रह वर्षों से कोमा में थी। उनका अंतिम दाह संस्कार पटना के दीघा घाट पर संपन्न हुआ। उनके अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सदस्य डॉ. उपेन्द्र नारायण शर्मा, गोपाल शरण सिंह, अभय कुमार, हिमांशु शेखर, आनंद मोहन, विकास कुमार, पूर्व जिला पार्षद व मुखिया रविश कुमार व पंकज कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


बता दें कि उनका पुत्र निशित प्रकाश अमेरिका में अर्थशास्त्र का प्रोफेसर है। राज्यवर्धन शर्मा को गांव से विशेष लगाव है। राज्यवर्धन शर्मा ने जिस तरीके से पंद्रह वर्षों तक अपनी पत्नी की देखभाल किया, वह आज के आधुनिक दौर में एक मिशाल है। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

