September 27, 2026

उड़ीसा में थम नहीं रहा रेल हादसों का दौर; कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

भुवनेश्वर। ओडिशा में रेल हादसे की घटनाएं पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। शुक्रवार से कोयले से लदी मालगाड़ी रूप्सा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। शनिवार सुबह रेल कर्मचारियों ने बोगी से धुंआ निकलते देखा। जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना बालेश्वर दमकल विभाग को दी। बताया जा रहा है कि ट्रेन बालूगांव रेल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी। उसी समय भुवनेश्वर बरहमपुर मेमो ट्रेन 08441 नंबर के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1 से होकर जा रही थी। हालांकि, ट्रेन के चालक ने कोयले से लदी ट्रेन के वैगन नंबर 14 से धुआं निकलते देखा और तुरंत बालूगांव स्टेशन मास्टर और बालूगांव आरपीएफ अधिकारियों को सूचित किया। बाहनगा स्टेशन पर हुए भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की जान चली गई। इस ट्रेन हादसे के पीड़ित आज भी जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

You may have missed