November 14, 2025

PATNA : मसौढ़ी में दिनदहाड़े वृद्ध महिला से 50 हज़ार की लूट, अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में पुलिस भले ही कानून व्यवस्था सुधारने की लाख दावे कर ले। परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बता दे की इन दिनों मसौढ़ी में चोर और उचक्कों ने तांडव मचा रखा है। वही आए दिन किसी न किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़े ही आराम से घटनास्थल से फरार हो जा रहे हैं। वही ताजा मामला मसौढ़ी के गंगा चक मलकाना मोहल्ले के पास सामने आया है। बता दे की अपराधी ने एक वृद्ध महिला से 50 हज़ार रूपये की छिनतई कर ली है। बता दे की महिला सीता देवी अपने बेटे रंजीत कुमार के साथ BOI में पैसा निकालने के लिए गई थी। वही बैंक में उसके साथ उसके 2 बेटे बबलू कुमार और रंजीत कुमार भी मौजूद थे। वही सीता देवी ने चेक के माध्यम से 2 लाख दस हज़ार रूपये की निकासी BOI से की थी। वही पैसे निकासी के बाद महिला ने 1.5 लाख रुपए अपने बड़े बेटे बबलू कुमार को दे दिए और 10 हज़ार रूपये अपने छोटे बेटे रंजीत कुमार को दे दिए।

वही बाकी का 50 हज़ार, चेक बुक और पासबुक अपने झोले में रखा और अपने घर गंगाचक मलकाना मुहल्ले के लिए बैंक से निकल गई। वही जैसे ही महिला गंगाचक मलकाना मोहल्ले के तीन मुहानी के पास पहुंची। वही स्कूटी सवार 2 उचक्कों ने महिला से पैसे वाला झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वही झोले में 50 हज़ार के साथ-साथ महिला का चेक बुक और पासबुक भी था। वही घटना के तुरंत बाद महिला मसौढ़ी थाने पहुंची है और पूरी जानकारी पुलिस को दी है। वही महिला की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed