RJD का सदस्यता अभियान जोरों पर, अधिकांश राज्यों के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत

पटना। राजद का सदस्यता अभियान काफी तेजी से देश के 26 राज्यों में चल रहा है। बिहार सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि आगामी 30 जून तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और 13 अगस्त को सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 16 अगस्त से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी, जो 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पूरी हो जायेगी।
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी
उन्होंने बताया कि सांगठनिक चुनाव को पार्टी संविधान के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने के लिए राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा देश के अधिकांश राज्यों के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन कर दिया गया है। श्री चौधरी द्वारा डॉ. तनवीर हसन को बिहार का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार आरके श्रीवास्तव को यूपी, सुरेश पासवान को झारखंड, तुषार कंडारे को महाराष्ट्र, राजेन्द्र गुप्ता को प. बंगाल, संजीव इन्द्रावन भट्ट को गुजरात, अरूण कुमार सरीन को पंजाब, शेकबा युनिटेड को कर्नाटक, संतोष गुप्ता को आंध्रप्रदेश, आर समुंगम को तमिलनाडु, सुरेश यादव को तेलंगाना, रामचंद्र ठाकुर को दिल्ली, करूणा निधि को अंडमान निकोबार, प्रिजीत टी एस को केरला, कुलदीप को हरियाणा, स्वर्ण हजारिका को आसाम, राजा यादव को छत्तीसगढ, भरत भूषण को जम्मू-कश्मीर, वेनाथुन आर तेसंगलो को नागालैंड एवं मो. अकबर अली खान को मुंबई का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।
सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी
श्री चौधरी ने हरिश जावले को महाराष्ट्र, मो. इम्तियाज हुसैन वासी, अनिता यादव एवं गिरिजानंदन सिंह चेरी को झारखंड, विधुत सिंह को यूपी, डॉ. एसके सिंह को पं. बंगाल, अजय सिंह को गुजरात, पलविंदर सिंह मक्कर को पंजाब, मो. मुस्तफा को कर्नाटक, जालकम मनोज बाबू को आंध्रप्रदेश, मारूतिराज को तमिलनाडू, श्री राजू को तेलंगाना, अभिषेक कुमार यादव को दिल्ली, धनुकोटी को अंडमान निकोबार, सजीथ पी एम को केरला, ललित कुमार को हरियाना, कामख्या पांडेय को आसाम, तामेश्वर यादव को छत्तीसगढ, रघुवीर कुमार को जम्मू-कश्मीर, ओकेएन सिंह को नागालैंड एवं विजय कांबले को मुंबई का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।

You may have missed