RJD ने पूछा : BJP बताए, कितने ब्राह्मणों को केन्द्र और राज्य में मंत्री बनाया है?

  • तेजस्वी की सर्व स्वीकार्यता से भाजपा में भारी बेचैनी

पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, पूर्व विधायक त्रृषि मिश्रा, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी और सचिव संजीव मिश्रा ने ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सर्व स्वीकार्यता और भाजपा के सिमटते जनाधार से भाजपा नेताओं की बेचैनी काफी बढ़ गई है।
राजद नेताओं ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से भाजपा की एनडीए गठबंधन बिहार के सत्ता पर काबिज है। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई है। आज का नौजवान इनके नकारात्मक राजनीति को समझ रहा है। इनके द्वारा परोसे जा रहे काल्पनिक खौफ और स्वप्नवादी जुमले की असलियत के झांसे में वह आने वाला नहीं है।
राजद नेताओं ने कहा कि झूठ बोलना और फर्जी आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह करना तो भाजपा नेताओं का चरित्र और राजनीतिक पूंजी रहा है। कल भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा ब्राह्मण और भूमिहार जाति के संदर्भ में कुछ आंकड़े पेश कर भाजपा को उस ब्राह्मण और भूमिहार का हितैषी बताया गया, जिसके वोट पर उनका अस्तित्व टिका हुआ है। जिस राजद पर उन्होंने ब्राह्मण को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है, उस राजद के शासनकाल में ब्राह्मण जाति के सर्वश्री रघुनाथ झा, शिवानंद तिवारी, रामविलास मिश्र, शिवनन्दन झा, रूप नारायण झा, गिरीवर पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र यानी सात ब्राह्मणों को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया। यह केवल ब्राह्मणों की सूची है, यदि इसमें भूमिहार को भी जोड़ दिया जाए तो सूची काफी लंबी हो जाएगी।
राजद नेताओं ने कहा, यह सच्चाई है कि भाजपा के दुष्प्रचार के प्रभाव में आकर ब्राह्मण का अधिकांश वोट अब तक भाजपा गठबंधन को मिलता रहा है, पर भाजपा ने कितने ब्राह्मणों को केन्द्र में और राज्य में मंत्री बनाया है? कितने को राज्यसभा में भेजा है? यही स्थिति भूमिहारों की भी है। भाजपा नेता किसी झूठ को बार-बार बोलकर उस पर सत्य का आवरण चढाने की कला में पारंगत हैं। इसी कला का इस्तेमाल करते हुए उनके द्वारा झूठा प्रचार किया गया कि लालू जी ने ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा दिया था। नेताओं ने चुनौती दिया कि वे लालू जी के तथाकथित तथ्य का वीडियो क्लिप या अखबार का कतरण दिखावें।

About Post Author

You may have missed