पटना में भीषण गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकॉर्ड, हीटवेव के स्कूलों का समय बदला

पटना। बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रही। बिहार में हीट वेव ने अप्रैल महीने में पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। मंगलवार को शेखपुरा जिले में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वही पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक रहता है लेकिन आज गया से ज्यादा शेखपुरा का तापमान रिकॉर्ड किया गया। रोहतास 43.6 और गया में आज का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही 5 जिलों में सीवियर हीट वेव रहा। बिहार के 8 जिलों में 43 डिग्री के ऊपर अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि 20 अप्रैल तक पारा 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लू लगना या हीट स्ट्रोक ऐसी स्थिति है यदि तुरंत इलाज ना कराया जाए तो जान भी जा सकती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि घर से बाहर ना निकले। बहुत जरूरी हो तो सावधानी बरतते हुए घर से बाहर निकले। धूप से बचने के लिए छाता का प्रयोग करें।
भीषण गर्मी को लेकर पटना में स्कूलों का टाइमिंग बदला, अब 10:45 तक ही खुलेंगे स्कूल
पटना में बढ़ती गर्मी और हवा के गर्म थपेड़ों को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी किया है। 19 अप्रैल से पटना जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल सुबह 10:45 तक ही संचालित होगी। पहले इसका समय 11.45 था। भीषण गर्मी के कारण बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूल का समय एक घंटा और कम कर दिया है। पटना सहित कई जिलों में पिछले चार दिनों से तापमान में ज्यादा वृद्धि हुई है। बच्चों को लू से बचाने को लेकर पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रही। बिहार में हीट वेव ने अप्रैल महीने में पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है।

About Post Author

You may have missed