औरंगाबाद : लारा हीरो होंडा शोरूम में पथराव; बाइक सर्विसिंग को लेकर हुआ विवाद, 4 अज्ञात लोगों पर FIR

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित जीटी रोड कामा बिगहा के पास स्थित लालू-राबड़ी के नाम से खोले गए लारा हीरो होंडा शोरूम में सोमवार को युवकों ने हंगामा किया। वही इस दौरान युवकों ने शोरूम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। बता दे की 6 की संख्या में रहे युवकों ने शोरूम पर पथराव भी किया, जिससे शोरूम के शीशे टूट गए। बता दे की इस मामले की प्राथमिकी शोरूम के केयर टेकर रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के मसौना गांव निवासी अजय यादवेंदु ने नगर थाना में दर्ज कराई है। FIR में कामा बिगहा निवासी निरंजन कुमार सिंह, विकास सिंह नामजद आरोपित किए गए हैं। वहीं अन्यम 4 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
बाइक सर्विसिंग को लेकर हुआ विवाद
अजय ने पुलिस को बताया कि विकास अपनी बाइक का सर्विसिंग कराने पहुंचे थे। सर्विसिंग में विलंब होने पर विकास कर्मचारियों से उलझ गए। फिर उनके साथ चार पहुंचे युवकों ने गाली गलौज करते हुए पथराव करने लगे। वही इस दौरान एक बाइक को छोड़ सभी युवक भाग गए। वही बताया जा रहा है कि इस शोरूम का संचालन तेजप्रताप यादव के द्वारा किया जाता है। थानाध्यक्ष एसबी शरण ने बताया कि मामले की प्राथमिकी की गई है। तहकीकात की जा रही है। बाइक की सर्विसिंग को लेकर विवाद है।

About Post Author

You may have missed