RCP सिंह ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- RJD ने धक्का देकर बाहर कर तो अब अब गया महागठबंधन
बिहार। बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर आगामी 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। इसे लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय इस्पात मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह भी कुशेश्वरस्थान में पहुचे। बता दे कि आरसीपी सिंह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि RJD ने तो कांग्रेस को धक्का देकर बाहर कर दिया है। ऐसे में अब महागठबंधन कहाँ गया। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि NDA आज भी पूरी तरह से एकजुट है। इसके साथ साथ आरसीपी सिंह ने दावा करते हुए कहा कि में कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर NDA की जीत पक्की है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि एनडीए बहुत मजबूत है। लोजपा का पशुपति पारस गुट एनडीए के साथ है। चिराग के नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो लोग महागठबंधन के साथ मिलकर लड़े थे उनकी स्थिति इस बार खराब हो गई है। इसके बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी के कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां से NDA के जो विधायक थे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एनडीए ने जिनको उम्मीदवार बनाया है वे जीतेंगे और कुशेश्वरस्थान के विकास के कार्य को जारी रखने का काम करेंगे।

