मंगल का हुआ वृष राशि में गोचर, सात राशियों के लिए रहेगा शुभ

पटना। ज्योतिष गणना के अनुसार सौर मंडल में कुल 9 ग्रह होते है जिसमें से कुछ ग्रह शुभ फल प्रदान करते है तो कुछ अशुभ। मंगल ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषी पंडित राकेश झा शास्त्री ने बताया कि मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ये ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र और मंगल की शत्रुता है। मंगल अब इसी राशि में रहेगा।
कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित राकेश झा शास्त्री के अनुसार विगत 22 मार्च दिन शुकवार को मंगल ने अपनी राशि परिवर्तन किया है। करीब 45 दिनों तक मेष राशि में रहने के बाद मंगल अब वृष राशि में गोचर हुआ है। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ेगा I इससे हर राशि वालों के जीवन में बड़ा असर पड़ने वाला है। मंगल का ये राशि परिवर्तन 45 दिनों यानी 7 मई तक रहेगा I पंडित झा ने बताया कि विगत 22 मार्च को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर मंगल मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश किया।

मंगल के गोचर से राशियों पर प्रभाव

मेष राशि – यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। धन लाभ और संबंधों से मान-सम्मान में वृद्दि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

वृष राशि- मानसिक शांति मिलेगी जिसकी वजह आपके पास धन की आवक में बढ़ोत्तरी और परिवार में मेल-मिलाप का बढ़ना है। अच्छी योजनाएं साकार होंगी।

मिथुन राशि- मंगल का परिवर्तन 12वें भाव में होने से करियर और व्यापार में अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी। भाग्य का साथ आपको भरपूर मिलेगा। दूर की यात्रा सफल होगी।

कर्क राशि- कहीं से अच्छी नौकरी और प्रस्ताव मिलने की संभावना है जिससे आपकी तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती है। इस दौरान आय में इजाफा होने के भी संकेत है।

सिंह राशि- दुर्घटना होने के संकेत है। यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। पुरानी परेशानियां एक बार आपके सामने खड़ी हो सकती है। अपने को संयमित करके ही कोई भी बड़ा निर्णय लें। धन हानि होने का अंदेशा है।

कन्या राशि- कोई बहुमूल्य चीज के चोरी होने का खतरा है। क्रोध के कारण कुछ गलत फैसले ले सकते हैं जिससे आपको पछताना पड़ सकता है। विदेश यात्रा के मजबूत संयोग बन रहे हैं।

तुला राशि- पैतृक संपत्ति से फायदा होने के संकेत हैं। । नौकरी बदलने के अच्छे संयोग बन रहे है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि- जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल संकेत है। कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपके दिन अच्छे होने शुरू हो जाएंगे। व्यवसाय के लिए उपयुक्त समय चल रहा है।

धनु राशि- सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मकर राशि – मंगल का परिवर्तन छात्रों के लिए अच्छे अवसर प्रदान करेगा। नये कार्य की शुरुआत करने के लिये भी मंगल आपके लिये मंगलकारी योग बना रहा है।

कुंभ राशि- समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान भी बढ़ेगा। घर खरीदने या बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस समय आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। माता पक्ष से खुशियां मिलेगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए मंगल का वृष राशि में गोचर उतार-चढ़ाव के साथ बीतेगा। कुछ समय के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं कुछ समय में कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है।

About Post Author

You may have missed