February 26, 2026

शराबबंदी पर एक्शन मोड़ में पुलिस : पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी, 300 लीटर के साथ 55 लोग गिरफ्तार

पटना। बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद भी बीते दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। जिससे पूरे बिहार में हड़कंप मच गया था साथ ही विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया था। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। जिसके तहत रविवार को बिहार पुलिस ने पटना के 80 से ज्यादा होटलों, गेस्ट हाउस, लॉज और 12 से अधिक स्लम बस्तियों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 300 से ज्यादा अंग्रेजी, देशी शराब और केन बियर बरामद किया। साथ ही पटना पुलिस ने देहात क्षेत्रों के दर्जनों गांव में सैकड़ों भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर मुख्यालय में तैनात गार्ड शराब के साथ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान रेलवे गार्ड, होटल मैनेजर, जिम ट्रेनर, पेंटिंग ठेकेदार, वेटर, डिलीवरी ब्वॉय, 2 होटल कर्मी समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पटना जंक्शन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर मुख्यालय की ओर से तैनात मनोज कुमार को 2 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय नशे में धुत थ होटल मैनेजर

जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने राजेंद्र पथ स्थित सोमरिया होटल के मैनेजर को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गांधी मैदान थाना प्रभारी रंजीत वत्स ने बताया कि मैनेजर रिसेप्शन काउंटर पर शराब के नशे में टुन्न था। उसके डस्टबिन से दो अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की गई है।

You may have missed