February 25, 2026

जहानाबाद में विक्षिप्त महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर किया रेप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

demo pic

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गांव एक युवक ने दिव्यांग महिला (मानसिक रूप से कमजोर) के साथ रेप किया है। घटना के बाद युवक गांव से फरार है। इस घटना के बाद पीड़िता एवं उसके परिजनों ने महिला थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने महिला को जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही इस संबध में बताया जा रहा हैं की एक विक्षिप्त महिला अपने घर में अकेला सोई हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में घुस गए। पीड़िता को अकेले देखकर और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

इस संबध में पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन जिस तरह से इस विक्षिप्त महिलाएं के साथ गांव एक व्यक्ति ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही डॉक्टर बता रहे हैं की महिला की मेडिकल जांच की गई है। महिला थाने की पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed