भोजपुर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरा। भोजपुर में फोन करके घर बुलाने के बाद 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ परिजन ने नामजद प्रथिमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया। जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। पूरा मामला गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गिरफ्तार आरोपी उसी गांव के निवासी शिवाजी राय का पुत्र जय प्रकाश यादव है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर गिरफ्तार आरोपी के ऊपर कार्रवाई की शुरू कर दी गई है। आरोपी से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता पिछले एक साल से आरोपी को जान रही थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और आरोपी किशोरी को उससे शादी करने का वादा किया था। पीड़िता ने बताया कि वो पिछले एक साल से लड़के से बातचीत करती थी। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। दोनों एक-दूसरे से कभी-कभार मिलते भी थे। बुधवार की रात 8 बजे आरोपी जय प्रकाश ने किशोरी को फोन करके उसे मिलने के लिए घर के बाहर बुलाया। जब वो मिलने घर के बाहर आई तो जबरन उसका हाथ पकड़कर उसे पियनिया की ओर लेकर जा रहा था। किशोरी ने जब उसके साथ जाने का विरोध किया तो लड़का बहाना से उसे गांव स्थित अपने घर ले गया। उस समय लड़के के घर पर कोई नहीं था। उसका घर खाली था। आरोपी घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जानकारी देते हुए लड़के पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का प्रलोभन देकर उसने उसके साथ इससे पहले भी कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां से बताई। जिसके बाद परिजन ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा ने बताया कि थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की सूचना मिली। सूचना के उपरांत हम लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पीड़िता का बयान भी कोर्ट में कर दिया गया है और अभी सदर अस्पताल में उसके मेडिकल की प्रक्रिया की जा रही है।
