रामविलास पासवान अद्वितीय नेता थे, डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमूर्ति थे

पटना। रामविलास पासवान अद्वितीय नेता थे, डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमूर्ति थे, यह बात आज रामविलास पासवान के जयंती के पूर्व संध्या पर लोजपा-सेक्यूलर के राज्य मुख्यालय में आयोजित रामविलास पासवान और “भारतीय राजनीति” विषय पर आयोजित संवाद गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए लोजपा -सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा।  कहा कि रामविलास पासवान के साथ 50 वर्षो से अधिक समय का जीवन उनके साथ गुजारा है। हमने देखा है, जेल जीवन से सत्ता के लम्बे जीवन काल को। रामविलास पासवान जी ने ना सिर्फ भारतीय राजनीति का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि विश्व का रिकॉर्ड तोड़ा। गिनीज बुक में अपना और हाजीपुर का नाम दर्ज कराया। रामविलास पासवान परिवार के प्रति समर्पित थे। अपने परिवार को “रंक से राजा” बनाया। अंध विश्वास था उनका अपने परिवार के प्रति। कभी-कभी उनपर परिवारवाद का आरोप भी लगता रहा जिसकी परवाह नहीं किये। निरंतर संघर्ष और आत्मविश्वास उनके राजनीतिक जीवन का मुख्य आधार था। अब ऐसे नेता दुबारा पैदा नहीं होंगे। उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते है। विचार गोष्ठी के अध्यक्षता प्रो.राम प्रवेश यादव ने किया। डॉ. शर्मा के अलावे अनिल कुमार पासवान, नन्द किशोर यादव, डॉ. शिवनाथ सिंह, कैप्टन सिकन्दर शर्मा, शम्भू शर्मा सहित अनेकों वक्ताओं ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित किया और श्रद्धाजंलि अर्पित किया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवीश कुमार ने दी|

You may have missed