September 14, 2026

PATNA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामलखन सिंह यादव की मनाई गई 17वीं पुण्यतिथि

पालीगंज। मंगलवार को स्थानीय बाजार स्थित रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय परिसर में शेरे बिहार के रूप में पहचान बनानेवाले रामलखन सिंह यादव की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जानकारी के अनुसार पालीगंज बाजार स्थित रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में आयोजित पुण्यतिथि समारोह के दौरान लोगो ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के तस्वीर पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित किया। वही मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य रणविजय सिंह ने बताया की गरीब बच्चों को विद्यालयों व महाविद्यालयों में मनोबल तोड़ने के लिए नंबर कम दिया जाता था व उसके साथ भेदभाव किया जाता था। जिसे देखते हुए रामलखन सिंह यादव ने शिक्षण संस्थान खोलने का महाअभियान चलाये व दर्जनों कॉलेज स्कूल की स्थापना किया जो संयुक्त बिहार के अन्य जगहों पर आज भी संचालित है व अच्छे प्रदर्शन कर रही है। जिसका लाभ बच्चों को आज पूरा मिल रहा है। मौके पर विकास आनंद यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य रणविजय मिस्त्री, दीनानाथ विश्वकर्मा, हरभजन यादव, रणधीर कुमार, राधेश्याम कुमार, संजय कुमार, मुलायम सिंह यादव, सगुनी यादव, पूर्व मुखिया देवलग्न मोची, क्रांति, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार, हेमंत पटेल, मो. शाहिद, ज्वाला स्वरूप, संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed