February 23, 2026

रामजनम गिरोह का शूटर संतोष यादव गिरफ्तार, चलती ट्रेन में कर दी गई थी रामजनम की हत्या

बाढ़। पटना पुलिस ने जिला के टॉप टेन अपराधियों में शुमार रहा रामजनम यादव गिरोह का शूटर संतोष यादव को गिरफ्तार किया है। वह कई सालों से फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और 6 जिंदा गोली भी बरामद किया है। पंडारक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।
बता दें पटना जिला के टॉप टेन अपराधियों में शुमार रहा रामजनम यादव की लगभग तीन वर्ष पूर्व पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में अथमलगोला स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में हत्या कर दी गई थी। कुख्यात रामजनम यादव की हत्या का आरोप मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक व वर्तमान में जेल में बंद अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार पर लगा था। रामजनम यादव की पत्नी लेमुआबाद की मुखिया निक्की देवी ने दर्ज प्राथमिकी में अपने पति की हत्याकांड की पूरी साजिश रचने और गोली मारने का आदेश देने का आरोप विधायक अनंत सिंह पर लगाया था। इस हत्याकांड की प्राथमिकी जीआरपी थाने में दर्ज की गयी थी।

You may have missed