पद्म भूषण पुरस्कार 2021 : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत सरकार ने किया पद्म भूषण से सम्मानित, बिहार के अन्य 4 हस्तियों को मिला पदम श्री

पद्म भूषण पुरस्कार 2021। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जनसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। साल 2021 के लिए देशभर में कुल 119 हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किया गया है। बिहार की पांच हस्तियों को पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। बिहार से ही कला के क्षेत्र में दुलारी देवी व रामचंद्र मांझी, चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ। दिलीप कुमार सिंह और गोवा की राज्यपाल रह चुकी मृदुला सिन्हा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। आज राष्ट्रपति भवन में इस सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय द्वारा इस बार 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई थी। इस बार 10 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है जिनमें रामविलास पासवान के अलावे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली (मरणोपरांत) का नाम शामिल है।
पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिए बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मश्री सम्मान है। यह सम्मान कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में विशेष कार्य के लिए दिया जाता है। बतातें चले कि हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म सम्मान पाने वालों के नाम की घोषणा की जाती है।
पद्मभूषण पाने वाले हस्तियों के नाम
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) पब्लिक अफेयर्स (जनसेवा), असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, पब्लिक अफेयर्स (जनसेवा) पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पब्लिक अफेयर्स, (जनसेवा), नृपेंद्र मिश्रा (सिविल सेवा), धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) – अध्यात्मवाद, कृष्णन नायर शांतकुमारी (कला), चंद्रशेखर कंबरा (साहित्य एंव शिक्षा), केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (जनसेवा), रजनीकांत देवीदास (व्यापार और उद्योग),तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, (जनसेवा)
पद्म विभूषण पाने वाले हस्तियों के नाम
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (पब्लिक अफेयर्स),एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) कला, सुदर्शन साहू ( कला), बी बी लाल (पुरातत्व), मौलाना वहीद्दुीन खान (अध्यात्मवाद), डॉक्टर मोनप्पा हेगडे (चिकित्सा ),नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)