नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की हुई शुरुआत, राजधानी पटना में गंगा स्नान के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

धर्म-आध्यात्म। चार दिनों के महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज 8 नवंबर से शुरू हो गया है। बिहार के साथ साथ झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश के कई हिस्सों में भी छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। राजधानी पटना के साथ ही राज्य के विभिन्न घाटों और सरोवर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। गंगा स्नान के लिए घाटों पर काफी भीड़ देखी जा रही है वहीं किसी तरह का हादसा होने की स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर NDRF की टीम तैनात है।

छठ व्रत में डूबते सूरज और फिर उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं छठी मैय्या से संतान की प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। छठ पूजा में छठ का प्रसाद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं के साथ ही पुरुष भी इस व्रत का पालन करते हैं।

चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत इस साल नहाय खाय के साथ 8 नवंबर से हो रही है जबकि 11 नवंबर 2021 को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होगा। छठ व्रत में डूबते सूरज और फिर उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। 8 नवंबर को नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत है, 9 नवंबर को छठ पर्व खरना होगा जबकि 10 नंवबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा वहीं 11 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

जानिए छठ महापर्व की प्रमुख तिथियाँ

08 नवंबर 2021, सोमवार : नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत

09 नवंबर 2021, मंगलवार : इस दिन छठ पर्व खरना होगा

10 नंवबर 2021, बुधवार : छठ पूजा, इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

11 नवंबर 2021, गुरुवार : इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। और इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed