February 19, 2026

फतुहा : पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

फतुहा। पटना सदर प्रखंड के पुनाडीह पंचायत में आगामी 15 नवंबर (सोमवार) को मतदान होना है, जिसे लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकाला। वहीं मुखिया पद के प्रत्याशी मनोज कुमार की रैली में हजारों समर्थक शामिल हुए। इस रैली में काफी संख्या में समर्थकों के शामिल होने पर मनोज कुमार अपने जीत के प्रति आश्वास्त दिखे। ग्रामीणों से जब बातचीत की गई तो निवर्तमान मुखिया के संबंध में बताया कि 15 वर्षों तक मुखिया रहने के बावजूद भी पंचायत का कोई विकास नहीं हुआ है, इसलिए इस बार पूरे पंचायत की जनता बदलाव चाहती है।

You may have missed