राजपूत वोट बैंक को राजद के ‘मोह पाश’ से बचाने के लिए योगी आदित्यनाथ गरजेंगे बिहार के चुनावी सभाओं में

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लोकतंत्र का महाभारत जारी है।बिहार में राजग तथा महागठबंधन दोनों के द्वारा एक दूसरे को पटखनी देने के लिए चुनावी नारों से लेकर वोटों के समीकरण तक को प्रभावित करने वाले दांव लगाए जा रहे हैं।इसी क्रम में राजग अब बिहार में अपने बिगड़ते सवर्ण समीकरण को बनाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने जा रहा है।आगामी 20 अक्टूबर से योगी आदित्यनाथ बिहार में प्रचार करने के लिए आएंगे।गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रदेश में राजपूत वोट बैंक में सेंधमारी करने के लिए राजद के द्वारा बिसात पर योजनाबद्ध तरीके से गोटी बिछाई गई है।प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तथा विधान पार्षद सुनील सिंह के द्वारा बनाए जा रहे रणनीति के तहत राज्य में राजपूत वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए राजद का अभियान जारी है।इसी के तहत बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद तथा बेटे चेतन आनंद दोनों को राजद ने टिकट भी दे दिया।अब राजद की ओर खिसकने राजपूत वोटों को वापस भाजपा-जदयू के साथ स्थापित रखने के लिए भाजपा के द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिहार के चुनाव प्रचार में उतारा जा रहा है।माना जाता है कि योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्तर पर राजपूतों के वोट पर अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व कार्ड के आधार पर हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के लिए भी प्रख्यात हैं।फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिहार के चुनाव प्रचार में आने से एनडीए को क्या फायदा होगा यह वक्त बताएगा।मगर फिलहाल योगी आदित्यनाथ को बिहार के चुनाव प्रचार में अवतरित कर एनडीए राज्य में अपने से समीकरण को साधने में जुट गये हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बिहार में चुनावी सभा का शेड्यूल तय हो गया है। खबर के मुताबिक योगी की 20 अक्टूबर को कैमूर,अरवल और रोहतास में 3 सभाएं होंगी।

 

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी 20 अक्टूबर को सवेरे 9 बजे लखनऊ से बिहार के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद पहली सभा कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के विक्रम गंज में 3.15 बजे रैली करेंगे।

About Post Author

You may have missed