Big breaking-रजनी देवी बन गई पटना की डिप्टी मेयर,सुचित्रा सिंह को किया पराजित

पटना पटना नगर निगम वार्ड संख्या 22 सीट की पार्षद रजनी देवी पटना नगर निगम की उपमहापौर बन गई। आज उप महापौर के चुनाव में रजनी देवी ने अपनी प्रतिद्वंदी सुचित्रा सिंह को हरा दिया रजनी देवी दीघा के दबंग धपू राय-पप्पू राय की भाभी है।पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर रजनी देवी की जीत हुई है।रजनी देवी वार्ड 22 सी से नगर पार्षद हैं। कुल 59 वोट पड़े जिसमें 43 वोट रजनी देवी को मिला और विपक्ष में खड़ी वार्ड 22 बी की नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को मात्र 15 वोट मिले।एक वोट अमान्य घोषित किया गया.बता दें कि पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव आज कलेक्ट्रेट के हिंदी भवन सभागार में हुआ। इसके लिए 11 बजे से बैठक बुलाई गई थी। 12 बजे तक ही पार्षदों को प्रवेश करना था।चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रजनी देवी पहले विपक्षी गुट की ताकतवर पार्षद थी।मगर इस बार सत्ता पक्ष के तरफ से उपमहापौर पद के लिए उम्मीदवार थी।इसलिए रजनी देवी के जीत पहले से तय मानी जा रही थी।
