February 11, 2026

राजद नेता की गोली मारकर हत्या,वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव पर लगाए थे गंभीर आरोप

पटना/पूर्णिया।बिहार विधानसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने के बाद भी प्रदेश में बड़े आपराधिक वारदातों में कमी नहीं आ रही है।आज प्रदेश के पूर्णिया जिले में राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूर्णिया में राजद नेता शक्ति मलिक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।शक्ति मलिक ने कुछ दिनों पहले राजद अध्यक्ष के पुत्र तथा मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव पर टिकट की एवज में 50 लाख मांगने तथा जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह अपराधियों ने राजद नेता शक्ति मलिक की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।शक्ति मलिक राजद के अनुसूचित जाति और जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे।घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।इस घटना के बाद पूरे जिले में भय तथा तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।राजद नेता शक्ति मलिक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जातिसूचक टिप्पणी करने और टिकट के बदले में 50 लाख मांगने का आरोप लगाया था।कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो में शक्ति मलिक ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आए थे। वीडियो में शक्ति मलिक ने कहा था कि जब वो राजद नेता अनिल कुमार साधु के साथ तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे।तो उन्होंने पहले तो रुपयों की मांग की और जब उन्होंने कहा कि विचार करेंगे।तब उन्हें जातिसूचक गाली देकर कहा कि तुमको विधानसभा नहीं जाने देंगे और वहां से भगा दिया।इस घटना के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में खलबली मची हुई है।

You may have missed