February 15, 2026

राजद नहीं भाजपा में शामिल हो रही है अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की है पुत्री

पटना/नई दिल्ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के राजनीति के कद्दावर हस्ती रहे स्व- दिग्विजय सिंह की अंतरराष्ट्रीय शूटर पुत्री श्रेयसी सिंह आज आज भाजपा में शामिल होने जा रही है।श्रेयसी सिंह दिल्ली में भाजपा की सदस्यता हासिल करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में श्रेयसी सिंह की मां पूर्व सांसद पुतुल देवी को भाजपा ने बांका से टिकट नहीं दिया था।तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। जिसके चलते भाजपा ने उन्हें निष्कासित भी कर दिया था। इधर एक माह से बिहार की राजनीति में लगातार पुतुल तथा उनकी पुत्री श्रेयसी सिंह के राजद में शामिल होने की खबरें उफान पर थी।मगर चर्चाओं के विपरीत श्रेयसी सिंह आज दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने जा रही है। सदस्यता समारोह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा श्रेयसी सिंह को जमुई अमरपुर अथवा बांका से उम्मीदवार बना सकती है।अभी श्रेयसी सिंह किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। यह कंफर्म नहीं हुआ है।

 

 

श्रेयसी के लिए राजनीति कोई नहीं बात नहीं हैं।उनके पिता दिग्विजय सिंह कई बार सांसद तथा चंद्रशेखर सिंह एवं अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे।इसके अलाले उनकी मां पुतुल सिंह भी बांका से सांसद रह चुकी है।श्रेयसी को राजनीति विरासत में मिली है।लोकसभा चुनाव 2019 में जब पुतुल सिंह चुनाव मैदान में थी तो उस दौरान श्रेयसी सिंह मां के चुनाव प्रचार का कमान संभाल ली थी।वह रोज मां के साथ चुनावी सभा के साथ-साथ कई गांवों में जनसंपर्क करती थी।इस दौरान सभी से मां को जिताने की अपील करती थी। कहा जाता है कि जब अपनी मां के लिए श्रेयसी सिंह जनसंपर्क अभियान चला रही थी।तो इलाके में बड़ी संख्या में युवा तथा महिला वर्ग उनके प्रभाव में आ रहे थे।

You may have missed